Site icon Bhoomika Bharat News

स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश से पूरी तरह अलग हुए, नई पार्टी बनाई नाम और झंडा आया सामने

  1. रायबरेली से राहुल कुमार की रिपोर्ट
  2. वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश से पूरी तरह अलग हुए, नई पार्टी बनाई नाम और झंडा आया सामने

स्वामी प्रसाद मौर्य अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी से पूरी तरह अलग हो गए हैं। उन्होंने नई पार्टी का गठन कर दिया है। इस पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। पार्टी का झंडा लॉन्च कर दिया गया है। नीला, लाल और हरे रंग की पट्टी वाले इस झंडे में बीच में RSSP लिखा हुआ है। स्वामी 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रैली को सम्बोधित करेंगे। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कई दिनों से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। बाद में स्वामी ने यह भी कहा कि वह समाजवादी पार्टी के कई नेताओं की बयानबाजी से आहत हैं। सोमवार को उन्होंने अपने लिए नया रास्ता चुन लिया। उन्होंने नई पार्टी के गठन के साथ उसके झंडे की तस्वीर भी मीडिया से साझा की। उनकी इस नई पार्टी में कौन-कौन रहेगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

Exit mobile version