Site icon Bhoomika Bharat News

उत्तर प्रदेश पुलिस का मानवीय कार्य, परीक्षार्थी गर्भवती महिला ने दिया एक बच्ची को जन्म

    1. आज दिनांक 18.02.2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस 2023 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान थाना गंगाघाट क्षेत्र के अंतर्गत परीक्षा केंद्र महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में महिला परीक्षार्थी जो की गर्भवती थी, को प्रसव पीड़ा हुई |जिसके उपरांत मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा कालेज प्रबन्धक के वाहन से तत्काल महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज  में भर्ती कराया गया जहां महिला द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया | जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं पुलिसकर्मियों एवं मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ द्वारा महिला को अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं दी गई| महिला ने अपना आरक्षी भर्ती 2023 का पेपर भी पूर्ण कर लिया था |
Exit mobile version