Site icon Bhoomika Bharat News

किसानों के मांगो को पुरा करे, केंद्र सरकार

डुमरियागंज। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के किसानों ने हरियाणा पंजाब सहित कई स्थानों पर देश के किसानों के हित में आंदोलन कर रहे किसान नेता राकेश सिंह टिकैट की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से उनकी 11 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। साथ ही आंदोलन को सही करार दिया है।

संगठन के तहसील अध्यक्ष सुदामा प्रसाद यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की किसान संयुक्त मोर्चा के किसानों का आंदोलन जायज है। सरकार को उनकी सभी मांगों को जल्द पूरा कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी फसलों की एमएसपी की खरीद की गारंटी कानून बने, डॉक्टर स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर कीमत तय हो, किसानों का कर्ज माफ हो और किसानों को पेंशन दी जाए।

Exit mobile version