Site icon Bhoomika Bharat News

हिमाचल युवा कांग्रेस ने किसानों के हित्त में उठाई आवाज

हिमाचल युवा कांग्रेस ने किसानों के हित्त में उठाई आवाज।
अर्की हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने किसानों के खिलाफ हिंसक रवैये के लिए हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की आलोचना की है।
प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के समन्वयक सिरसा हरियाणा शशिकांत ने कहा है कि हरियाणा में किसानों के हित्तों को दरकिनार कर केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है।
किसान हमारे देश का अन्नदाता है। उसकी मांगों पर गौर करके उन्हें लागू किया जाना चाहिए।
यह देश के लिए एक गंभीर परिस्थित है जिसमें किसानों के हित्तों को कुचला जा रहा है।
शशिकांत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की फसलों पर एमएसपी देने का वादा किया था लेकिन अभी तक उसे लागू नहीं किया है।
उन्होनें केंद्र सरकार से किसानों पर अत्याचार करने के बजाय उनकी समस्याओं का सामाधान करने का आग्रह किया है।

Exit mobile version