Site icon Bhoomika Bharat News

भारतीय जनता पार्टी वोट के लिए धर्म का उपयोग कर रही है, देश को आपस में लड़ाया जा रहा है, देश को आजाद करने में सभी संप्रदाय की भूमिका थी : प्रभारी रामचंद्र दांगी

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई

पूर्व विधायक निवास रामबाग कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। जिसमें सागर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रामचंद्र दांगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, बीना विधायक निर्मला सप्रे, चंदभूषण सिंह बुंदेला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एड. शाकिर खान, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका अमित चौबे, राकेश दुबे, गिरीश पटैरिया, हरविंदर सिंह चावला, पं.यशोवर्धन चौबे, रानी अहिरवार, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा गौड़ मंच पर मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा प्रभारी रामचंद्र दांगी ने कहा कि भाजपा अन्याय अत्याचार व झूठ की राजनीती करती है, भाजपा देश में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, अन्याय के बजाय जनता में भेदभाव व बांटने का काम कर रही है। हम सभी पूरी ताकत व एकजुटता से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किए वादे व घोषणाएं पूरी नहीं की आम जनता से छलावा किया है, कार्यकर्ताओं की दम पर हम फिर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेगे। पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईडी-सीबीआई, झूठे केसों व प्रशासन के माध्यम से लोगों पर दबाव बना कर विपक्ष को नष्ट कर रही है, हमें सजग होकर कार्य करना होगा। पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार ने कहा कि भाजपा घोटाले की सरकार है यह संविधान को बदलना चाहते हैं, भारतीय जनता पार्टी लच्छेदार बातों से सभी को प्रभावित करती हैं आज देश हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है। इसलिए हम सबको मिलकर एकजुट होकर लड़ना है और हम चुनाव जीतेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष एड. शाकिर खान ने कहा कि भाजपा देश को आपस में लड़ाना चाहती है। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Exit mobile version