Site icon Bhoomika Bharat News

अनुभाग ईसागढ़ की टीम द्वारा खाद्य पदार्थो के लिए सेम्‍पल

कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा जिले में खाद्य पदार्थो की सघन जांच हेतु विशेष निगरानी दलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शुक्रवार अनुभाग ईसागढ़ की संयुक्‍त टीम द्वारा ईसागढ़ स्थित सोमेश माहेश्‍वरी माहेश्‍वरी इंटरप्राइजेज की किराना दुकाना का नि

रीक्षण कर मिर्च पाउण्‍डर,,नमकीन एवं काजू का सेम्‍पल लिया गया। गोविंदा दूध डेयरी का निरीक्षण कर मिश्रित दूध,पनीर एवं टोस्‍ट का सेम्‍पल लिया गया। उक्‍त सेम्‍पलों को जांच हेतु राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच प्रतिवेदन प्राप्ति उपरांत आगामी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जगदीश प्रसाद विश्‍वकर्मा, नायब तहसीलदार श्री घनश्‍याम शर्मा,पटवारी श्री देवेन्‍द्र रघुवंशी उपस्थित रहे।

Exit mobile version