Site icon Bhoomika Bharat News

पूर्व विधायक शर्मा कांग्रेस प्रवेश के 110 दिन बाद अब भाजपा में

बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने गुरुवार को शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया है। हाल ही में 26 अक्टूबर को बलौदाबाजार के चुनावी सभा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश करने के बाद सिर्फ 110 दिनों में ही कांग्रेस से मोह भंग होने के सवाल पर उन्होंने सिर्फ यही कहा कि जो राम का नहीं वो हमारे काम का नहीं।
अमित जोगी से मतभेद इसलिए जेसीसीजे छोड़ी: पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसीजे से इस्तीफा देने के बाद 26 अक्टूबर को कांग्रेस में
भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा।
शामिल हुए थे। पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद प्रमोद शर्मा ने अमित जोगी के साथ मतभेदों के चलते जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तब से उनके कभी कांग्रेस में तो कभी भाजपा में शामिल होने की अटकले लग रही थीं। जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के बीच मतभेद चल रहे थे। इसलिए उनकी पार्टी छोड़ी थी।

Exit mobile version