Site icon Bhoomika Bharat News

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आउट करने वाले गैग के दो सदस्य गिरफ्तार

झांसी उत्तर प्रदेश से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर आउट करने वाले गिरोह के दो सदस्य यूपी एसटीएफ और झांसी पुलिस ने दबोच लिया पुलिस टीम पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है एसटीएफ और पुलिस टीम ने इनके कब्जे से कई प्रतिबंधित वास्तु और मोबाइल नंबर बरामद किए हैं उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की सकुशल निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने के लिए जनपद की पुलिस पूरी तरह सक्रिय है इसी क्रम में यूपीएसटीएफ भी परीक्षा में दखल पैदा करने वालों की तलाश में लगी थी तभी एसटीएफ और नबाबावाद झांसी पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस लाइन के पास दो युवक पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों को तलाश रहे हैं उन्हें पेपर आउट करने का झांसा देकर लाखों रुपए की डिमांड कर रहे है इस सूचना पर एसटीएफ और झांसी पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम बिहार के नालंदा निवासी रजनीश  रंजन ओर जिला शामली के खाघला निवासी मोनू कुमार बताया पुलिस टीम ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन और डेरौ मोबाइल नंबर बरामद किए पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर रही है सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवक पेपर आउट करने वाले गिरोह के सदस्य हैं बताया जाता है कि यह दोनों सदस्य अभ्यार्थियों को मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पेपर के प्रश्न उत्तर दिखाते है जिसके एवज में यह लोग एक अभ्यर्थी से 4 से 5 लाख रुपया वसूलते हैं पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर रही है

Exit mobile version