Site icon Bhoomika Bharat News

भाजपा के पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत बरखेड़ा विधानसभा पीलीभीत के साथ ठगी

 बरखेड़ा विधानसभा 128 पीलीभीत के पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत के साथ  ठगी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बरखेड़ा विधानसभा पीलीभीत से किशन लाल राजपूत के साथ कुछ लोगों ने ठगी की कोशिश की है रविंद्र मौर्य नाम के व्यक्ति ने फर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बनकर पीलीभीत के पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत के साथ फोन करके पीलीभीत लोकसभा 2024 का टिकट दिलाने का झूठा झांसा देकर पैसे ऐठने की कोशिश की पूर्व विधायक ने पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फर्जी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर ठगी करने वाले व्यक्ति रविंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने युवक से जांच पड़ताल की तो मोबाइल नंबर 70 882 834 94 पूर्व विधायक के मोबाइल पर 4 जनवरी से 20 जनवरी तक 9 बार कॉल की रविंद्र नाम के व्यक्ति ने विधायक को अमित शाह के कार्यालय में कार्यरत शख्स बताया और व्हाट्सएप पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की फोटो लगा रखी थी और ट्रूकॉलर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजीकृत था और उनसे 2024 पीलीभीत लोकसभा का टिकट दिलाने के नाम पर पैसे मांगे विधायक लगातार 1 सप्ताह से उस शख्स से बात कर रहे थे जब उन्होंने उससे मिलने के लिए कहा तो उसने मिलने के लिए मना कर दिया तब विधायक ने शक किया जो व्यक्ति केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कार्यालय में कार्यरत है वह कभी भी लखनऊ या दिल्ली मिल सकता है पुलिस ने रविंद्र मौर्य को गिरफ्तार किया तो उस मोबाइल नंबर के बारे में जब पता चला तो वह मोबाइल नंबर हरीश नाम के व्यक्ति जो की नवाबगंज का निवासी था उसके नाम पर पंजीकृत थी सिम उसने बताया वह सिम 29 दिसंबर 2023 को खरीदी थी जिसे कुछ समय बाद गांव के रविंद्र मौर्य और शाहिद खान उसे छीन कर ले गए थे मौर्य ने अपने साथी शाहिद खान की मदद से विधायक से ठगी की कोशिश की वह सिम रविंद्र मौर्य ने तोड़कर फेंक दी थी पुलिस ने जब कॉल डिटेल निकाली तो उसने विधायक के फोन पर 9 बार कॉल की थी एक सप्ताह में पुलिस ने रविंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं उसका साथी शाहिद खान फरार है जिसकी तलाश अभी जारी है नवाबगंज  इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार ने बताया पहले वह कई बार लोगों से ठगी कर चुके हैं यह नेताओं को टिकट दिलवाने और जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे हजरतगंज थाना लखनऊ, कोतवाली बरेली और नवाबगंज में चार मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं नवाबगंज इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, लूट और ठगी आदि आपराधिक मामले दर्ज कर लिए हैं

 

Exit mobile version