Site icon Bhoomika Bharat News

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगो की मौत

सोनभद्र : दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय व 25 वर्षीय दो युवको की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के रेलवे गेट न0 60 के पास दो युवकों की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह और आरपीएफ पुलिस ने बताया है कि मनोज जायसवाल पुत्र अभिमन्यु जायसवाल उम्र 35 वर्ष और फरमान पुत्र मुमताज खान उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 दुद्धी जिला सोनभद्र का रहने वाला है। शाम को वह घर से दोनो एक साथ निकले थे। रातभर घर वापस नहीं लौटे। सुबह से ही परिजन दोनो के तलाश कर रहे थे। काफी तलाशने के बाद भी परिजनों को मनोज जायसवाल और फरमान नहीं मिले। कुछ देर बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी कि रेलवे ट्रैक पर दो युवकों का शव मिला है। उसकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। मृतक की पहचान मनोज जयसवाल और फरमान के नाम से हुई। पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटने की वजह से मनोज जयसवाल और फरमान की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच पुलिस कर रही है मृतक रात भर घर वापस नहीं लौटा था हर पहलुओं की पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

 

Exit mobile version