Site icon Bhoomika Bharat News

भाकियू टिकैत के आवाहन पर मथना जपती मे भारत बंद के समर्थन में बंद रखी दुकाने।

पीलीभीत जनपद के कलीनगर तहसील क्षेत्र के मथना जपती मे 16 फरवरी को भारत बंद के समर्थन में दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद रखी गई। इसी के साथ किसानों व मजदूरों ने भी एक दिन काम पर ना जाकर भारत बंद में अपना समर्थन दिया है।

एमएसपी की गारंटी और किसानों के पेंशन जैसी कुल 13 मांगों को मनवाने के लिए किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार अपने ही वादों को पूरा नहीं कर रही है इसलिए वे अपनी मांग रखने दिल्ली जाना चाहते हैं। हालांकि, हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर ही किसानों को रोक लिया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर भी किसानों को रोकने के जबरदस्त इंतजाम किए गए है।

16 फरवरी को देश भर के किसान संगठन भारत बंद रखने वाले हैं। दिल्ली के लिए कूच कर चुके किसान संगठनों के अलावा देशभर के अन्य किसान संगठनों ने भी इस भारत बंद का समर्थन किया है।

पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी नें कल भारत बंद के तहत पीलीभीत मे भी किसानों, मज़दूरों व व्यापारियों से भी समर्थन देकर 16 फरवरी के बंद को सफल बनाने की अपील की थी। जिसके चलते मथना में दुकानदारों व व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।

इस दौरान भाकियू टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, जिला महासचिव बलजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नानक सिंह, हरमीत सिंह, मलकीत सिंह, अनमोल सिंह, जमुना प्रसाद, विजय पाल,आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version