Site icon Bhoomika Bharat News

फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसे व्यक्ति की मां ने पुलिस अधीक्षक से लगाईं न्याय की गुहार

 

 

जौनपुर। खुटहन महिला ने रेप का आरोप लगाकर थाने में दी थी तहरीर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी।

खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव में प्रेम प्रसंग में दो प्रेमी को बहन ने अलग करने के लिए रची साजिश,बहन ने अपने साथ रेप करने का आरोप लगाकर थाने में दर्ज करायी मुकदमा।

प्रेमी रवि यादव की मां को जब यह पता चला की ,उसके बेटे को फ़र्जी मुकदमों में फ़साने की साजिस कि गई है तो, माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित रवि यादव की मां का आरोप है कि जिस प्रकार से हमारे बेटे को फसाया जा रहा है, पुलिस निष्पक्ष जांच करके दोषी के खिलाफ कार्यावाही करें। पुलिस को जो भीं साक्ष्य चाहिए देने के लिए हम तैयार है। रवि यादव ने इस मामले में एक पत्रकार से मदद मांगी, सच की जानकारी कर पत्रकार जब निर्दोष लड़के की मदद करनी चाही तो उसे भी फसाने की साजिश रच दी गई। इस मामले में पत्रकार का कहना है की लड़की के द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं, इस मामले में हमारा कोई किसी परिवार से कोई लेनदेन नहीं है।

Exit mobile version