Site icon Bhoomika Bharat News

दिल्ली के नरेला में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, 7 लोगो की दर्दनाक मौत, डरा रहा वीडियो

नवीन निश्चल, नई दिल्ली: दिल्ली में नरेला के अलीपुर इलाके में केमिकल फैक्टरी में आज शाम भीषण आग लग गई। फैक्टरी से सटे घर होने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया था। हादसे में लाखों का सामान जल गया। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसकी पुष्टि फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने की है। पुलिस मामला दर्ज करके आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शाम 5 बजकर 25 मिनट पर एच ब्लॉक दयाल मार्किट अलीपुर स्थित केमिकल फैक्टरी में आग लगने की कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घरों से सटे इस फैक्टरी में लगी आग से सटे घरों की दीवारे भी जलने लगी थी। जिसके कारण उनमें भी आग लगने का खतरा मंडराने लगा था।

दमकल की 22 गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर घरों की छत और नीचे से आग पर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घरों में रहने वाले परिवार वालों को पुलिस ने आग लगने से पहले ही घर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। जबकि फैक्टरी से निकलने वाला धुंआ सटे घरों में भी घुस गया था। आग लगने के कारण फैक्टरी पूरी तरह से जर्जर हो गई है।

Exit mobile version