Site icon Bhoomika Bharat News

गुरुकुल स्पेशल क्लासेज के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों की बड़े धूमधाम से की गई विदाई।

बलिया।चिलकहर। संवरा में स्थित गुरुकुल स्पेशल क्लासेज के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों की बड़े धूमधाम से विदाई किया गया। जिसमें बृजेश सर ने बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लाने की कामना एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। इसके बाद संजीव सर ने बच्चों को बताया कि मेहनत के बल पर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक से पास होना है तो एकदम दिन-रात मेहनत करना होगा। इसके बाद अतुल सर ने बच्चों को बताया कि जीवन में निरंतर प्रयास एवं कठिन परिश्रम के माध्यम से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है ।इसके बाद अशोक कुमार यादव, शशिकांत गौतम, अभिषेक कुमार ,मनीष कुमार जी ने अपने विचारों के रखा ।अंत में नवीन जी ने अपने गाने के माध्यम से गुरु के महत्व के बारे में बताया।

Exit mobile version