Site icon Bhoomika Bharat News

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, नई आदेश जारी


महासमुन्द/रायपुर:- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल किया गया है एएसपी और डीएसपी स्तर के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जारी आदेश के मुताबिक अब संजय सिंह रायपुर क्राइम ब्रांच के नए डीएसपी होंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय से जारी के मुताबिक संजय सिंह रायपुर क्राइम ब्रांच के नए डीएसपी होगे। वही पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश चौधरी का ट्रांसफर कर डीएसपी उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है।
वही राजेन्द्र कुमार जायसवाल को एडिशनल एस पी बिलासपुर से ट्रांसफर कर पुलिस निरीक्षक कार्यालय राजनांदगांव रेज भेजा गया है। वही ,राजेन्द्र प्रसाद भैया को अति पुलिस अधीक्षक को रायगढ़ से स्थानांतरिती कर प्रभारी सेनानी, 7वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल रायगढ़ नियुक्त किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक एडिशनल एसपी इन्वेस्टिगेशन यूनिट क्राइम अगेंस्ट वूमेन दुर्ग से ट्रांसफर कर उप सेनानी 7 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल भिलाई नियुक्ति किया गया है।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुन्द
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version