Site icon Bhoomika Bharat News

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान स्वयं फरियादियों के पास जाकर सुनी जनसमस्याएं

(विनय बाल्मीकि) श्रावस्ती जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह गुरूवार को जनता दर्शन आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याओं को गम्भीरता सुना तथा सस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिलाधिकारी को 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।(विनय बाल्मीकि) श्रावस्ती जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह गुरूवार को जनता दर्शन आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याओं को गम्भीरता सुना तथा सस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिलाधिकारी को 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

Exit mobile version