Site icon Bhoomika Bharat News

शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल गोहरापदर से आर.टी.आई.प्रकोष्ठ के ज़िला कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में स्व-सहायता समूह एवं बिहान योजना के महिलाओं की किया गया सम्मान।

*शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल गोहरापदर से आर.टी.आई.प्रकोष्ठ के ज़िला कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में स्व-सहायता समूह एवं बिहान योजना के महिलाओं की किया गया सम्मान।*

अमलीपदर-भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा मण्डल गोहरापदर के तहसील मुख्यालय अमलीपदर मानस भवन में आर.टी.आई.प्रकोष्ठ भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य टेलू राम कश्यप के नेतृत्व में महिला स्व सहायता समूह एवं बिहान योजना की महिलाओं की श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा पूरे देश भर में शक्तिवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें महिलाओं की हित में महत्वाकांक्षी योजनाओं से महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
राज्य सरकार की यह महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में भी बिहान योजना की कार्यकर्ता बेहतरीन भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल गोहरापदर के आर.टी.आई.प्रकोष्ठ के जिला सदस्य ने बिहान योजना की कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार को सहयोग करने एवं समाज में नशामुक्ति अभियान चलाने के लिए आभार व्यक्त किया।
कश्यप ने कहा की भाजपा सरकार महिलाओं को उनकी हक़ देते हुए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का एतिहासिक निर्णय लिया है।जिससे प्रदेश के महिलाओं में बम्पर खुशियों का माहोल बना हुआ है।
प्रदेश के विष्णु देव सरकार के नेतृत्व में नारी शक्ति के लिए प्रति वर्ष बारह हजार रुपए के हिसाब से हर महीना एक हजार रुपए सम्मान स्वरूप देनें हेतु सूनिश्चित किया है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोहरापदर मण्डल के महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती श्रुति ध्रुवा,क्लस्टर प्रभारी- श्रीमती निधि साहू,एवं स्व-सहायता समूह के महिलाएं,श्रीमती पुष्पा यादव,श्रीमती जामेश्वरी श्रीवास,श्रीमती भारती पटेल,श्रीमती दामेश्वरी सिन्हा,श्रीमती जमुना निषाद,श्रीमती अंजना भोसले,श्रीमती ललीता सागर,श्रीमती गायत्री यादव,श्रीमती खिरो बाई यादव,श्रीमती सभ्या बघेल,श्रीमती पदमनी बघेल,श्रीमती लता बघेल,रशीदा बेगम सहित अमलीपदर तहसील मुख्यालय की विभिन्न महिलाएं उपस्थित थे।

Exit mobile version