Site icon Bhoomika Bharat News

मऊ:आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम, मतगणना एवं प्रशिक्षण स्थलों का किया निरीक्षण।*

  1. *आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम, मतगणना एवं प्रशिक्षण स्थलों का किया निरीक्षण।*

*समय से समस्त तैयारिया पूर्ण करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।*

 

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियो के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने नवीन सब्जी मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं लिटिल फ्लावर स्कूल परिसर में होने वाले चुनाव पूर्व प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह एवं निर्वाचन से जुड़े अन्य कर्मचारियों से गत विधानसभा निर्वाचन के दौरान की गई व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने समय रहते समस्त आवश्यक कार्यवाई पूर्ण कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। लिटिल फ्लावर स्कूल में होने वाले चुनाव पूर्व प्रशिक्षणों हेतु निर्धारित कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यों को सकुशल संपन्न कराने हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्यवाहियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने को कहा।

Exit mobile version