Site icon Bhoomika Bharat News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 298 जोड़ों का हुआ विवाह I

  1. सवांददाता राहुल कुमार रायबरेली
  2. वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 298 जोड़ों का हुआ विवाह I

रायबरेली- 13 फरवरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बिसगवां मैदान,खीरो रायबरेली में 298 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इन जोड़ो का उनके धार्मिक रीतिरिवाजों से विवाह कराया गया। विवाह के उपरांत जोड़ों को आशीर्वाद और नया जीवन शुरू करने हेतु घरेलू सामान भी दिया गया। इस कार्यक्रम में हरचंदपुर से 28, लालगंज 3, सरेनी 6, बछरावां 102, महाराजगंज 43,शिवगढ़ 82 ,नगर पंचायत बछरावां 4, नगर पंचायत महाराजगंज 1 और नगर पंचायत शिवगढ़ से 6 जोड़े पवित्र वैवाहिक बंधन में बध गए।

निवर्तमान विधायक हरचंदपुर राकेश सिंह ने बताया कि इस विवाह का उद्देश्य वैवाहिक कार्यक्रमो में होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों जिनकी वार्षिक आय दो लाख से कम है उनके पुत्र और पुत्रियों का गरिमामय तरीके से विवाह संपन्न करना है। उन्होंने बताया कि इसमें विधवा और तलाकशुदा जोड़ों को भी शामिल किया जाता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दुल्हन को पैंतीस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

Exit mobile version