Site icon Bhoomika Bharat News

ग्राम चौपाल का आयोजन 15 फ़रवरी को होगा*

 

नरसिंहपुर गोटेगांव /

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार की अध्यक्षता में गोटेगांव तहसील के ग्राम नेगुवां- श्रीनगर में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी को किया जायेगा। इस सिलसिले में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोटेगांव, तहसीलदार गोटेगांव, जनपद सीईओ गोटेगांव को आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने बैठक व्यवस्था, आसपास के गांवों में मुनादी, साउंड सिस्टम, आवेदन पत्र टाईप/ सूची बनाने तथा आवेदन पत्रों को एकत्रित करने के लिए ऑपरेटर और अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये हैं। उन्होंने ग्राम चौपाल के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों को एकत्रित कर कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के जनसुनवाई शाखा के प्रभारी अधिकारी को भेजने का दायित्व सीईओ जनपद पंचायत को सौंपा है।

Exit mobile version