Site icon Bhoomika Bharat News

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-ट्रायल बैठक का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के क्रम में रमेश चन्द्र -प्रथम प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्घार्थनगर व परिवार न्यायालय के परामर्शदातागण, मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण एवं पारिवारिक मामलों से सम्बन्धित अधिवक्ता उपस्थित रहे। रमेश चन्द्र -प्रथम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सिद्धार्थनगर द्वारा बैठक में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को निस्तारित किये जाने पर बल दिया गया तथा परिवार न्यायालय के परामर्शदाता, मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण एवं पारिवारिक मामलों से सम्बन्धित अधिवक्तागण के साथ अधिक से अधिक पारिवारिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्घार्थनगर द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, मध्यस्थगण एवं परामर्शदातागण से राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु विस्तृत चर्चा की गयी। उपस्थित मध्यस्थगण एवं परामर्शदातागण द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग की बात कही गयी।

Exit mobile version