Site icon Bhoomika Bharat News

शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया स्व सहायता समूह बिहान योजना की महिलाओं सम्मान,सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारने का उठाते है ज़िम्मा

*शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया स्व सहायता समूह बिहान योजना की महिलाओं सम्मान,सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारने का उठाते है ज़िम्मा*

रिपोर्ट – ईश्वर सिंह यादव गरियाबंद

 

*गोहरापदर* भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा मंडल गोहरापदर के ग्राम चलनापदर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि के अवसर पर मंडल गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में महिला स्व सहायता समूह बिहान योजना की महिलाओं का भगवा गमछा,श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मान किया।दरअसल भाजपा संगठन द्वारा पूरे देश भर शक्तिवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा जिसमें महिलाओं के हितों की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।

राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में भी बिहान योजना की कार्यकर्ता महत्ती भूमिका निभा रहे.

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने बिहान योजना की कार्यकर्ताओं का सरकार को सहयोग करने समाज में नशामुक्ति अभियान चलाने के लिए आभार व्यक्त किया,उन्होंने आगे कहा की भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार आधी आबादी को पूरा सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है महिलाओं को उनका हक़ देते हुए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है,छतीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने नारी शक्ति को प्रति वर्ष 12000 के हिसाब से हर महीने 1000 सम्मान स्वरूप देने का कार्य कर रहे। प्रदेश की जनता से जीत ही वादा भाजपा सरकार निभाएगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,महामंत्री तानसिंह माँझी,ज़िला महामंत्री अजजा मोर्चा चैनसिंग कश्यप,मंत्री उग्रसेन साहू बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह, दुर्गा स्व सहायता समूह की चिंता बाई नेताम,भवन्ती नेताम,प्रेमशिला नेताम,सायमनी नेताम, मंजुला नेताम,सुबती नेताम,बेलोबाई नेताम, सावित्री ध्रुव, ममता नेताम,चंचला बाई नेताम, कालेन्द्री नेताम,पुष्पा नेताम,पुर्णमी नेताम,मंजुला नेताम समेत भाजपा कार्यकर्ता,नारीशक्ति,अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version