Site icon Bhoomika Bharat News

महादेव मंदिर के वार्षिक उत्सव में मंगल कलश यात्रा महा रुद्राभिषेक हवन यज्ञ भंडारे का हुआ आयोजन

अलवर जिले के मुबारकपुर क्षेत्र के नाखनौल स्थित श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान भगवान शिव की प्रतिमा पर पंचामृत के साथ महा रुद्राभिषेक कर विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई इस मंगल कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां सजा करके वहीं महिलाओं ने लाल चुनरियां ओढ़ करके मंगल कलश सर पर रखकर डीजे ढोल नगाड़े के साथ संपूर्ण नगर में शोभायात्रा निकलते हुए वार्षिक उत्सव का आनंद लिया इस शोभायात्रा में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया वहीं आयोजन में 1008 श्री कृष्ण गिरी जी महाराज, अमर गिरी जी महाराज, राजेन्द्र गिरी जी महाराज, दिगंबर श्री लाल गिरी जी, रवि गिरी जी, रामेश्वर दास जी महाराज,व भक्तजन सुंदरलाल, गौरी शंकर, राजेंद्र कुमार, सुभाष, दयाचंद ,अक्षय, राजू, दीपचंद, वजीरचंद, अनिल, शंकर लाल, सहित अनेक ग्रामीण व भक्तजन उपस्थित रहे बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लाह पूर्वक यह वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें ग्रामीण सहित आसपास के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर भक्ति की इस गंगा में गोते लगाये।

Exit mobile version