Site icon Bhoomika Bharat News

15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियोग पंजीकृत

गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम राधे पुरवा, रानी पुरवा व भटपुरवा थाना कोतवाली नगर में आकस्मिक दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया और मौके पर एक 600 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किया गया। और आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। साथ ही 600 किलो लहन नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।
उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।

Exit mobile version