Site icon Bhoomika Bharat News

कॉलेज में प्राध्यापकों, कर्मचारियों की कमी को दूर कर संसाधन उपलब्ध कराएंगे: मंत्री वर्मा

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में 10 फरवरी को वार्षिक पुरस्कार वितरण व स्नेह सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री टंकराम वर्मा थे। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, सुमन वर्मा जनपद अध्यक्ष, मीलिम सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुनीता वर्मा भाजपा जिला मंत्री, डॉ. निशा झा शिक्षाविद, रजनी केसरवानी, सविता साहू, रीटा केसरवानी, मंजीत कौर पार्षद उपस्थित रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना उपाध्याय ने की।
सर्वप्रथम टंकराम वर्मा ने मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। ममता ध्रुव बी.ए. भाग-2 की छात्रा व देवांजली ध्रुव बी.एस.सी भाग-3 की छात्रा द्वाराअतिथियों को बैच लगाया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना उपाध्याय ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और क्रीडा विभाग के लिए कबड्डी मैट, खो-खो मैदान, बॉल बैडमिंटन कोर्ट निर्माण, बीकॉम कोर्स, अंग्रेजी व गृहविज्ञान संकाय के लिए सहायक प्राध्यापक व लाइब्रेरियन के लिए मांग की गई। इसके बाद टंकराम वर्मा ने छात्राओं से कहा जीवन में सफलता प्राप्त करना हो या मंजिल तक पहुंचना हो तो दृढ़ संकल्प लेना पड़ता है। संकल्प ही सिद्धि का मार्ग प्रशस्त
करता है और व्यक्ति के सपने साकार होते हैं। वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के व्यवस्थित संचालन के प्राध्यापाकों, कर्मचारियों की कमी करने तथा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विजय केशरवानी, अशोक जैन, नरेश केशरवानी, एमएस उपाध्याय, जेएन केशनवानी, आलोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम सोनी, डिगेश्वरी नामदेव, लक्ष्मी बघेल, खोडस कश्यप मौजूद थे।

Exit mobile version