Site icon Bhoomika Bharat News

कलश यात्रा के साथ भंडारा संपन्न

जयपुर के चोमू क्षेत्र मोरिजा स्थित बिजासन माता के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।   मोरिजा में स्थित बिजासन माता के मंदिर में ग्राम मोरिजा से सुबह 11:00 बजे से विशाल कलश यात्रा निकाली जिसमें हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया और मंदिर में पहुंचकर भजन सत्संग का आयोजन और विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया मंदिर के पुजारी श्रीमान जगदीश जी बंजारा ने बताया की यह भंडारा माता जी की कृपा से सभी श्रद्धालुओं की सहयोग से संपन्न हुआ साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन रखा गया जिसमें 500 से ज्यादा ब्लड यूनिट की प्राप्त हुई है। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ली और कई कलाकारों ने अपनी भजनों की प्रस्तुति दी ।

Exit mobile version