Site icon Bhoomika Bharat News

प्रयागराज :यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर,

ब्रेकिंग

 

 

ब्रेकिंग

प्रयागराज 

 

  1. यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर,

 

आयोग ने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा 2023 की जांच कराने का लिया फैसला,

 

आयोग ने एसटीएफ से जांच

के लिए शासन को सिफारिश भेजी है,

 

परीक्षा की जांच के लिए यूपीपीएससी ने एक आंतरिक समिति का भी गठन किया है,

 

जो समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी,

 

परीक्षा के दौरान रविवार को पेपर आउट होने समेत कई आरोप लगे थे,

 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था,

 

यूपी लोक सेवा आयोग की आर ओ/ एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार 11 फरवरी को आयोजित हुई थी,

 

प्रदेश के 58 जिलों के 387 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा,

 

प्रतापगढ़ जिले में परीक्षा के दौरान राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज से एक अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया था,

 

अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल को ब्लू टूथ डिवाइस के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया था,

 

जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था,

 

वहीं गाजीपुर के एक केंद्र पर अभ्यर्थियों ने पेपर आउट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था,

 

इस वीडियो को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था,

 

उन्होंने पोस्ट करते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया था।

Exit mobile version