Site icon Bhoomika Bharat News

छात्राओं ने धूम धाम से मनाया विदाई समारोह

आजमगढ़ जिले के जहानागंज ब्लॉक अंतर्गत रोशनपुर स्थित श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी.के. एस. मेमोरियल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने बड़े धूमधाम से फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्कूल के सीनियर बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया।

इसके तहत स्कूल के 11वीं कक्षा की छात्राओं व स्कूल प्रबंधन ने 12वीं के   छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कविता पाठ, फैशन शो, नृत्य संगीत को प्रस्तुत तो किया ही साथ ही साथ स्कूल में बिताए हुए पलों और अनुभवों को भी साझा किया।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू सिंह ने सभी छात्राओं को विदा करते समय उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें सफलता का आशीष दिया। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लगाव होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि स्कूल ने अपनी जिम्मेदारियों और शिक्षक की भूमिका को हर लिहाज में पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने विभिन्न मौके पर बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई भी दी। इस मौके पर स्कूल के उपप्रबंधक कमलाकर सिंह छात्रों के बेहतर कल की कामना की।

Exit mobile version