Site icon Bhoomika Bharat News

जमीन पैमाइश करने को 6 माह से दौड़ रहा किसान

श्रावस्ती केभिनगा तहसील क्षेत्र के पटना गांव निवासी किसान अपनी जमीन की  पैमाइश करने के  लिए 6 माह से दौड़ रहा है लेकिन जमीन की पैमाइश अभी तक नहीं हो सकी। किसान अधिकारियों के इस शिथिल रवैया से आहत है। किसान राम चन्द्र तिवारी ने बताया कि उनकी जमीन पर दबंग भू माफिया राधेश्याम यादव उर्फ राधे निवासी खान पुरवा जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है  किसान रामचंद्र तिवारी का आरोप है कि जब वह अपनी जमीन पर कब्जे का विरोध करते हैं तो दबंग भूमिया राधेश्याम यादव उर्फ राधे जान माल की धमकी देते हैं। किसान ने बताया कि इस संबंध में वह अब तक कई प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस दिया जा चुका है , लेकिन न तो दबंग भूमि माफिया पर कार्रवाई हुई और ना जमीन की पैमाइश हों सकी अधिकारियों की इस मनमानी से भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। किसान ने डीएम को दोबारा प्रार्थना पत्र देकर मौके के जांच कर जमीन को दबंग से मुक्त करने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version