Site icon Bhoomika Bharat News

विवाहिता ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
स्थान डग

जिला झालावाड़ राजस्थान

रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम

डग राजस्थान के अंतिम छोर पर स्थित दुधालिया निवासी विवाहिता रविना 18वर्ष पति संजय मेहर उम्र 20 वर्ष का 2 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था ,घर में पति सुसर व स्वयं पत्नी तीनों परिवार के सदस्य थे, जहां पर संजय पास ही समाज का कार्यक्रम होने से वहां पर गया हुआ था , विवाहित ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की, पति संजय जब घर पर पहुंचा तो दरवाजा बंद था काफी आवाज देने के बाद भी नहीं खोलने पर समीप वालों को बुलाया व दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसकी सूचना डग पुलिस को दी थाना अधिकारी रघुवीर सिह घटना स्थल पर पहुंचे शव फंदे से उतारकर सामुदायिक चिकित्सालय डग लेकर आये जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा कर, उसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सोपा इस मौके पर दुधालिया जन प्रतिनिधि भी उपस्तिथ थे

Exit mobile version