Site icon Bhoomika Bharat News

ओलावृष्टि से हुई क्षति का जायजा लेने पहुंचे विधायक किसानों के बीच 

रवि चक्रवती केवलारी 

सिवनी/केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह जी ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत ग्राम बंदेली , टाला , केवलारीखेड़ा , चांदन खेडा , तिंदुआ , रायखेडा, पुंगार, खापा,इत्यादि गांवों में बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई क्षति का जायजा किया एवं ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचकर पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाया एवं किसान भाइयों के साथ ही खेत पहुंचकर फसल में हुई क्षति का मुआयना किया व संबंधित अधिकारी से बात कर त्वरित कार्रवाई कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

साथ ही एवं नायब तहसीलदार दामोदर प्रसाद दुबे, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुभाष बघेल, जनपद सदस्य मुकेश राजपूत ,विभिन्न हल्का क्षेत्र के पटवारी, राजस्व एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियो की उपस्थिति रही।

Exit mobile version