Site icon Bhoomika Bharat News

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर ग्राम पंचायतें

सिद्धार्थनगर. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत विकासखंड नौगढ़ ग्राम पंचायत शिवपतिनगर में एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली की तरफ से ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित। न्यू जेनेसिस टीम एवं नुक्कड़ नाटक टीम के कलाकार अवधेश चौहान, विनोद यादव, फरीदा खातून एवं निखिल यादव ग्रामीणों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस में जागरुकता फैला रहे है जिससे सभी ग्राम पंचायतों को जल्द से जल्द ओडीएफ प्लस किया जा सके। स्वच्छता मेला ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक आई ई सी मटेरियल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया की हमें खुले में शौच नहीं करना चाहिए खुले में शौच करने से हमारा पर्यावरण दूषित होता है और हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पडता है साथ ही हाथ धुलने का सही तरीके से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान के साथ ही साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version