Site icon Bhoomika Bharat News

प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. ग्राम पंचायत महरिया के पूर्वी छोर पर सीलिंग की भूमि का शासन द्वारा प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल कक्षा 01 से 12 तक के निर्माण हेतु जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने भूमि के संबध में विस्तृत रिपोर्ट तहसीलदार नौगढ़ द्वारा ना प्रस्तुत किये जाने के कारण कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य किसी भी दशा न होने पाये। यदि मेरे संज्ञान में शिकायत मिली तो संबधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ एवं तहसीलदार नौगढ़ को निर्देश दिया कि पूरी सरकारी भूमि का चिन्हांकन कर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार किया जाये जिससे प्रस्तावित मॉडल स्कूल के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा सके। मौके पर अतिरिक्त तहसीलदार नौगढ़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व जनपद के अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version