Site icon Bhoomika Bharat News

पीलीभीत में एसपी आवास के बाहर युवक ने खाया जहर, मौत।

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने के नौगवां पकड़िया निवासी युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि एक मामले में पुलिस युवक की फरियाद नहीं सुन रही थी, जिससे वह आहत था। वह जहर खाकर एसपी आवास पहुंचा था।

आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहनी वाली ओमवती ने बताया कि उनके पुत्र प्रदीप (26) ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव वार नवादा की रहने वाली युवती से करीब डेढ़ माह पूर्व शादी की थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था।

वह प्रदीप को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाने की धमकी देती थी। आरोप है कि पत्नी ने उसे थप्पड़ भी मारा था। प्रदीप ने सुनगढ़ी क्षेत्र की आसाम चौकी पर कई बार मामले की शिकायत की थी।

युवक की मां और बहन ने बताया कि प्रदीप शनिवार सुबह घर से निकला था। वह शिकायत लेकर एसपी अतुल शर्मा के बंगले पर पहुंचा।

बताया गया कि युवक जहर खाकर एसपी आवास पहुंचा था। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया,जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। शाम को उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version