Site icon Bhoomika Bharat News

24 घण्टे में 45 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तारः

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मा0न्यायालय से लम्बित गैर जमानतीय वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 11.02.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के नेतृत्व में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो ने थाना स्तर पर टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त थानों से कुल 45 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। जिनका विवरण निम्न है- थाना को0 नगर पुलिस ने 05, थाना को0 देहात पुलिस ने 02, थाना इटियाथोक पुलिस ने 01, थाना खरगूपुर पुलिस ने 02, थाना छपिया पुलिस ने 01, थाना खोड़ारे पुलिस ने 06, थाना तरबगंज पुलिस ने 02, थाना नवाबगंज पुलिस ने 03, थाना वजीरगंज पुलिस ने 02, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने 02, थाना करनैलगंज पुलिस ने 06, थाना परसपुर पुलिस ने 06, थाना कटराबाजार पुलिस ने 03 व थाना कौड़िया पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version