Site icon Bhoomika Bharat News

आजमगढ़ में 88 केंद्रों पर संपन्न हुई समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

आजमगढ़ जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर RO-ARO की परीक्षा संपन्न हो गई। शांतिपूर्वक और नकल विभिन्न परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। सभी परीक्षा केंद्रो पर स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी ।

411 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए आजमगढ़ जिले में पहली पाली में 26367 और दूसरी पाली में 27265 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया परीक्षा में प्रश्न बहुत कठिन नहीं थे।

अभ्यर्थियों ने बताया कि इस परीक्षा में चंद्रयान, गुर्दे की पथरी वाराणसी के टूरिज्म, इजराइल में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन अजय पर सवाल सहित विभिन्न बिंदुओं पर सवाल पूछे गए थे।

Exit mobile version