Site icon Bhoomika Bharat News

राम मंदिर लिया संघर्ष से मथुरा काशी लेंगे हंस के,कार्यकर्ता परिचय वर्ग का हुआ आयोजन

गुना । बूढ़े बालाजी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का कार्यकर्ता परिचय वर्ग का आयोजन किया गया । जिसमे प्रांत सह संयोजक अवधेश भाईसाहब शामिल हुए । सर्वप्रथम आचार्य पद्धति के साथ नगर मंत्री गौरव कुशवाह द्वारा बैठक की शुरुआत की साथ में अथितियों का परिचय करवाते हुए अंग वस्त्र से सम्मान किया। मुख्य अतिथि अवधेश जी भाई साहब ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बारे में नवीन कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया साथ ही सभी आयामों की जानकारी देते हुए । राम जी के कार्य के लिए सदेव तत्पर रहने का आह्वान किया । विभाग मंत्री सुरेश जी भाई साहब ने नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए । बजरंग दल में युवा वर्ग के कार्यों को गिनाया, दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बहनों को उनके कार्यों को विस्तार से समझाया,विश्व हिंदू परिषद की कार्य प्रणाली हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना है । कार्यकर्ता साप्ताहिक सत्संग एवं मिलन प्रमुख रूप से प्रारंभ करें । इसके अलावा जिला मंत्री राकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ओझा जिला सहसंयोजक सुनील शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए एवं नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । अंत में आभार नगर मंत्री गौरव कुशवाहा ने किया।

Exit mobile version