Site icon Bhoomika Bharat News

विज्ञान महाविद्यालय हो रहा खंडहर में तब्दील।

सागर। सागर झांसी मार्ग पर 14 अक्टूबर 1986 को स्थापित किए गए साइंस कॉलेज कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। इस कॉलेज से हजारों छात्राओं ने शिक्षा ग्रहण की है। लेकिन विगत कई वर्षों से यह महाविद्यालय इसलिए बंद पड़ा है क्योंकि यह कॉलेज दूसरी जगह स्थापित कर दिया गया। इसके बाद से महाविद्यालय की बिल्डिंग दिन प्रतिदिन खंडहर में तब्दील होती जा रही है। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से अपील की है कि इस बिल्डिंग को संरक्षण में लेकर व्यवस्थित किया जाए। और यहां मां अवंती बाई महाविद्यालय की स्थापना की जाए। लोगों का कहना है कि शिक्षा का मंदिर दिन प्रतिदिन खंडहर होता जा रहा है। जिला संवाददाता सुशील द्विवेदी की रिपोर्ट।

Exit mobile version