Site icon Bhoomika Bharat News

गणपत गायकवाड़ फायरिंग केस.

उल्हासनगर :-उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में हुई फायरिंग के मामले में रंजीत यादव को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. रंजीत विधायक गणपत गायकवाड़ का ड्राइवर है. आज उन्हें उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उन्हें 14 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में विधायक गणपत गायकवाड ने महेश गायकवाड पर गोली चला दी. इस फायरिंग मामले में आरोपी गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस फायरिंग के बाद विधायक गणपत गायकवाड़ समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में गणपत गायकवाड के बेटे वैभव गायकवाड और नागेश बडेकर अभी भी लापता हैं.लेकिन गणपत गायकवाड़ के ड्राइवर रंजीत यादव को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. रंजीत यादवया को आज उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

Exit mobile version