Site icon Bhoomika Bharat News

रामलला के दरबार में आने वाले सभी मंत्री व विधायकों का जिले की सीमा पर होगा स्वागत

*रामलला के दरबार में आने वाले सभी मंत्री व विधायकों का जिले की सीमा पर होगा स्वागत*

वन्दे भारत लइव टीवी न्यूज

*रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव की अगुवाई में स्वागत करेंगे भाजपा कार्यकर्ता*

अयोध्या। रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायकगण का भव्य स्वागत जिले की सीमा पर किया जाएगा। विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में भाजपा नेता व कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सभी सदस्यों का स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसनेही घाट पुल के पास भव्य तोरण द्वार बनाया जा रहा है। यहां पर सभी मंत्रियों व विधानसभा व विधानपरिषद के सदस्यों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। स्वागत द्वार के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग को होर्डिग्स बैनर से पाटा जा रहा है। विधायक ने बताया कि सरकारी बसों से रविवार को आ रहे सभी सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम नौ बजे आयोजित किया गया है। यात्रा विधानभवन लखनऊ से सुबह 8ः30 बजे शुरू होगी और 9 बजकर 30 मिनट पर बसों का काफिला जिले की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। शनिवार को विधायक ने कार्यकताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां पर एक बड़ा मंच बनाया जा रहा है। मंच पर लोकगीतों के माध्यम से प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान कलाकार करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस मौके पर निर्मल शर्मा, पंकज यादव, किशोरी लाल भारती, सन्तोष यादव, सुनील मिश्र, राजेश मिश्र, विकास मिश्र, कुलदीप सोनकर, रामराज लोधी, निषाद पार्टी के बाराबंकी जिलाध्यक्ष दिनेश निषाद, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन वर्मा पिंटू, पूर्व प्रधान राम प्रेस यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version