Site icon Bhoomika Bharat News

पोताई की मिट्टी निकालते वक्त मिट्टी का टीला दरकने से तीन की मौत एक घायल

सोनभद्र उत्तर प्रदेश। अनपरा थाना क्षेत्र औड़ी हनुमान मंदिर के समीप घर के पोताई के लिए मिट्टी खोदते समय टीला दरकने से दो महिला व समेत एक ब्यक्ती की घटना स्थल पर मौत हो गई। और एक ब्यक्ति घायल हो गया घटना स्थल पर पहुंचे अनपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और भाजपा अनसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार और भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद शुक्ला बाबा ने लोगो की मदद से मिट्टी मे दबे लोगो को जेसीबी व लोगो की मदद से बाहर निकलवाया और थाने लाकर पंचनामा कर पोस्टमार्म के लिए संयुक्त चिकित्सालय दुद्धी भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो मृतक लोली देवी उर्फ शिव कुमारी उम्र तकरीबन 35 वर्ष निवासी ग्राम बैरपुर टोला नदहरा, रामसुरत भारती पुत्र राम प्यारे भारती उम्र तकरीबन 38 वर्ष निवासी ग्राम बैरपुर टोला कैमहवा, रामेश्वरी देवी पत्नी रामकेश्वर भारती उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम बैरपुर टोला नदहरी थाना ओबरा सोनभद्र के निवासी थे साथ ही उपरोक्त निवासी रामजतन गुर्जर को भी इस हादसे मे चोट आई जिनका इलाज संयुक्त चिकिसालय डिबुलगंज में चल रहा है।

Exit mobile version