Site icon Bhoomika Bharat News

कलेक्टर श्री चौहान ने स्वयं दवा खाकर फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया

कलेक्टर श्री चौहान ने स्वयं दवा खाकर फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 फरवरी 2024/कलेक्टर के एल चौहान ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में जिला स्तरीय फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्ति अभियान का प्रारंभ किया, जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की राजगीत और राष्ट्रगान से किया गया। कलेक्टर श्री चौहान ने फाइलेरिया मुक्ति के लिए अपने ऊंचाई के अनुसार दवा का सेवन किया, इसके बाद स्कूली बच्चों ने भी दवा का सेवन किया। यह दवा नाश्ता या खाना के बाद ही करना है और किसी भी परिस्थिति में इसे खाली पेट या एक साल में दो बार नही खाना है। स्कूल, कालेज, सहित अन्य जिनको उनके संस्था में खिलाया जाता है वो सभी घर में यदि दवा वितरण हो तो इसे दोबारा नहीं खाएं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौहान ने जिले के सभी नागरिकों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए अपील किया। सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने बताया कि यह हाथीपांव की बीमारी एक मच्छर के काटने से होता है और बीमारी का इलाज नहीं है। इस अवसर पर बीएमओ आर एल सिदार, वरिष्ठ पत्रकार श्री अब्बास अली, डीपीएम एन एल इजारदार उपस्थित थे।

Exit mobile version