चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिंदकी में फेयरवेल पार्टी का किया गया आयोजन
बिंदकी फतेहपुर जनपद फतेहपुर के बिंदकी कस्बे के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी कक्षा बारह की फेयरवेल पार्टी का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया | सर्वप्रथम अतिथि रेखा श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया| कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा बारह के छात्रों को तिलक वा मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया और आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी | कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इसके पश्चात कक्षा बारह के विद्यार्थियों को उनके स्वभाव के अनुरूप उपनामों के द्वारा सुसज्जित किया गया| जिसमे सिद्धांत ओमर को मि सीपीएस और ऐलिस राजपूत को मिस सीपीएस जैसे उपनामों से सुसज्जित किया गया| कक्षा बारह के छात्रों द्वारा अध्यापकों एवम चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार देकर उनका आभार व्यक्त किया| अध्यापकों द्वारा बच्चो को शुभाशीष वचन दिए इस मौके पर कक्षा बारह के छात्र एवम छात्राएं भावविभोर हो गए | अंत में प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी |
