Site icon Bhoomika Bharat News

मुस्लिम समाज का सामूहिक शादी सम्मेलन में 67 जोड़ों ने निकाह कबूल कर बने हमसफर स्थान डग जिला झालावाड़ राजस्थान रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम डग मुस्लिम समाज का गुरुवार को डग भवानी मंडी मार्ग पर खेल मैदान में अब्बासीया, हकीम उर्दू मदरसा, अंजुमन कमेटी व मुस्लिम काम के सौजन्य से सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ ,इसमें प्रातः 9:30 बजे अब्दुल गफूर शाह नक्शबंदी कनवास वालों की फातिया ख्वानी के बाद 10 बजे से निकाह की रस्म शहर काजी निजामुद्दीन ,नायक काजी हाफिज मुबारक अली ,हाफीज हसन रजा, हाफिज नफीस, हाफिज रईस ने 67 जोडो को निकाह की रस्म अदा कराई ,दूसरी तरफ सम्मेलन में आए लोगों ने खाना खाया, अंजुमन कमेटी सदस्य,व युवाओ ने व्यवस्था संभाली, अंजुमन कमेटी डग, चोमेला, गंगधार, चिश्ती पूरा, दुधालिया, चाचरणी, घाटा खेड़ी, आवर ,नंदपुर, मिश्रौली ,पचपहाड़ ,भवानी मंडी, पिड़ावा ,रुणीजा ,बोलिया, सुसनेर, बड़ोद, आगर ,पिपलोन, तराना ने भाग लिया, विवाह जोड़ों को घरेलू आवश्यकता की सामग्री भी दी गई, इसमें चिकित्सा विभाग, ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था रहीं

Exit mobile version