Site icon Bhoomika Bharat News

एसीएमओ ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण।

 

संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान

बिजनोर। शुक्रवार को नजीबाबाद पहुंचे एसीएमओ डॉक्टर पीआर नायर ने अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार जितेंद्र चहल भी रहे। संयुक्त टीम ने रिकॉर्ड व उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन से मशीनों का मिलान किया। अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर भ्रूण के लिंक की जांच ना किये जाने संबंधी सूचना बोर्ड का भी अवलोकन किया। एसीएमओ बिजनौर डॉक्टर पीआर नायर ने बताया कि नजीबाबाद के पूजा हॉस्पिटल, प्रसाद नर्सिंग हॉस्पिटल, चिरंजीव, आयशा हॉस्पिटल, कर्णवाल हॉस्पिटल आदि अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर निरीक्षण किया गया और बारीकी से जांच की, निरीक्षण के दौरान सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर सही पाए गए। उन्होंने बताया कि डीएम बिजनौर के निर्देश पर यह कार्यवाही पूरे जिले में ही चल रही है।

Exit mobile version