Site icon Bhoomika Bharat News

देवबल्डा मैं मौनी अमावस्या पर उम्र श्रद्धा लोगों का सैलाब

देवबड़ला में मौनी अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बीलपान में पुरातत्व विभाग लगातार अपना काम कर रहा है खुदाई में मिले अवशेषों व मूर्तियों को देखने आए दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवबड़ला पहुंच रहे हैं मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी ने बताया आज मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नेवज के पवित्र जल से स्नान कर बाबा विल्वेश्वर महादेव का जल अभिषेक व पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं की देवबड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया अभी तक की खुदाई में 15 मंदिरों के बेस व अवशेष प्राप्त हुए हैं

व 60 से भी ज्यादा दुर्लभ प्रतिमाएं प्राप्त हुई है दूसरे मंदिर का काम पूर्ण हुआ है और तीसरे मंदिर में जल्द ही कम लगने वाला है इसी तरह एक-एक करके सारे मंदिरों को अपने मूल स्वरूप में लौटाया जाएगा आने वाले समय में यह धरोहर बहुत ही प्रसिद्ध स्थान बनने वाला है मध्य प्रदेश में पुरातत्व विभाग के पास यहां बहुत बड़ी परमार कालीन धरोहर है इसका पूरी तरह से विस्तार किया जाएगा

Exit mobile version