Site icon Bhoomika Bharat News

सिद्धार्थनगर के 13 केंद्रों पर होगी लोकसेवा आयोग की परीक्षा

सिद्धार्थनगर,
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी व सहायक
समीक्षा अधिकारी चयन परीक्षा रविवार को जिले के 13 केंद्रों
पर होगी। इस परीक्षा में 5455 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा
दो पालियों में होगी। पहला सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक
और दूसरी पाली में 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी। परीक्षा
को नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन
ने तैयारी पूरी हो गई है। प्रत्येक केंद्र पर केिंद्र पर्यवेक्षक व सहायक
केंद्र पर्यवेक्षक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। इसके
अलावा प्रत्येक दो केंद्र को मिलाकर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को
जिम्मेदारी दी गई है। जिन कॉलेजों पर परीक्षा होगी, उनमें जिला
मुख्यालय पर सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज,
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल व बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज को
केंद्र बनाया है। बांसी में सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, तिलक
इंटर कॉलेज, रतनसेन इंटर कॉलेज व रतन सेन डिग्री कॉलेज,
शोहरतगढ़ में शिवपति इंट्र कॉलेज व शिवपति स्नातकोत्तर
महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बने हैं। इसके अलावा उसका बाजार
में बीएचडी इंटर कॉलेज बर्डपुर में बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज,
मसिना में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल पर परीक्षा होगी। डीआईओएस
सोमारू प्रधान ने बताया कि लोकसेवा आयोग के माध्यम से होने
वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए
जिले में 13 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा
11 फरवरी को दो पालियों में होगी।

Exit mobile version