Site icon Bhoomika Bharat News

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा किया गया जन चौपाल का आयोजन।

बलिया।चिलकहर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी शिक्षक सभा विधानसभा अध्यक्ष शिवलाल यादव जी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉक्टर कृष्ण मोहन यादव जी ने कहा कि भारत की जनसंख्या पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के रूप में जीवन यापन कर रही है जो शिक्षा रोजगार रहन-सहन को लेकर आम जन जीवन जीने के लिए मजबूर है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने पिछड़ा ,दलित, अल्पसंख्यक को जागरूक करने के लिए जन चौपाल चलाया है। जिसमें लोगों को शिक्षित होने के साथ-साथ हक एवं न्याय मिल सके ।इस चौपाल में अखंड प्रताप ,अनिल कनौजिया , किशन मिश्रा ,सुनील कनौजिया ,कमलेश यादव, विनोद यादव , बृज किशोर प्रजापति, शिव बच्चन मुन्ना यादव ,राघवेंद्र यादव ,मनोहर यादव , बब्लू यादव,राजदुलार यादव,नर्देश्वर पांडे आदि लोगों उपस्थित रहे।

Exit mobile version