Site icon Bhoomika Bharat News

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार किये जाने मतदाता मार्गदर्शिका की दी गई जानकारी

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार किये जाने मतदाता मार्गदर्शिका की दी गई जानकारी

महासमुंद 09 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 में स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों के 28 महिला क्लस्टर समूह के महिलाओं की समीक्षा बैठक आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप समिति महासमुंद ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार किये जाने मतदाता मार्गदर्शिका के बारे में जानकारी दी। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, वोटर आईडी को आधार से जोडने Voterportal.eci.govt.in, ceochhattishgarh.nic.in एवं ऑनलाइन पंजीकरण करने, www.voterportal.eci.gov.in, voter helpline mobile App फार्म 06 भरकर तथा ऑफलाइन में अपने बीएलओ से संपर्क कर तथा मतदाता सुविधा केन्द्र में फार्म 07 व 08 भरकर किया जा सकता है। 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग मतदाता फॉर्म 12D भरकर घर पर मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते है। मतदान केन्द्र पर पहचान हेतु स्वीकृत दस्तावेज संबंधी जानकारी के साथ शत प्रतिशत मतदान करने, लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने, स्वीप कार्ययोजना अनुसार गतिविधियां संचालित करने जानकारी प्रदान किया। उपस्थित महिला समूहां को शत प्रतिशत मतदान करने मतदाता शपथ दिलाया गया।

Exit mobile version