Site icon Bhoomika Bharat News

कलेक्टर ने ट्राईबल पोस्टर आर्ट एंड कलरिंग कांटेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभागियों को किया सम्मानित           

कोण्डागांव…….9 फरवरी 2024 कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने ट्राईबल आर्ट एंड कलरिंग कांटेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सम्मानित प्रतिभागियों में बड़े राजपुर विकासखण्ड के ग्राम कोरगांव में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी धरना नेताम, विकास मरकाम और रितेश मरकाम शामिल हैं। कलेक्टर श्री दुदावत बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी रचनात्मकता से क्षेत्र का नाम निरंतर रोशन करते रहें।

Exit mobile version